Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हैदराबाद, 20 सितंबर (हि.स.)। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने तेलंगाना में सितंबर के आखिरी सप्ताह में रविवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी
की है। आमतौर पर बारिश से अछूते रहे सितंबर के महीने में दक्षिण-पश्चिम मानसून के जोर पकड़ने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी), हैदराबाद ने रविवार को 23 से 26 सितंबर के बीच तेलंगाना के सभी हिस्सों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारी से बहुत भारी बारिश की यह चेतावनी 64.4 मिमी से 204.4 मिमी तक की तेज बारिश का संकेत देती है। इसके साथ ही 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। अत्यधिक बारिश की इस चेतावनी के अलावा आईएमडी हैदराबाद ने रविवार, 20 सितंबर से मंगलवार, 22 सितंबर 2026 तक के लिए भी तेलंगाना के सभी हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया था।
आईएमडी हैदराबाद ने आज अपने पूर्वानुमान में कहा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। साथ ही, राज्य के अलग-अलग इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dev Kumar Pukhraj