Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हेदराबाद, 15 सितंबर (हि.स.)। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव (केटीआर) ने सैफाबाद पुलिस स्टेशन के अंदर अपने पीआरओ और पीए पर हुए कथित हमले के बाद कांग्रेस सरकार पर तेलंगाना को अराजकता की ओर धकेलने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की घटनाएं सड़क पर होने वाली हिंसा में बदल सकती हैं।
हैदराबाद के सैफाबाद पुलिस स्टेशन के अंदर अपने पीआरओ महेश मणिक्याला और पीए महेंद्र रेड्डी पर हुए कथित हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए रामा राव ने कहा कि यह घटना उस किसी भी नागरिक के साथ हो सकती है जो उत्पीड़न के आगे झुकने से इनकार करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि गुंडागर्दी को राज्य की मशीनरी द्वारा प्रायोजित और बढ़ावा दिया जा रहा है और चिंता व्यक्त की कि ऐसी कार्रवाइयां सड़कों पर लिंचिंग में बदल सकती हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि तेलंगाना पूर्ण अराजकता के कगार पर है। शाबाश कांग्रेस।
बीआरएस ने आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान सैफाबाद पुलिस स्टेशन के अंदर नकाबपोश लोगों ने के.टी. रामा राव के पीआरओ और पीए पर हमला किया, और इस घटना में पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगाया। पार्टी ने न्यायिक जांच, सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dev Kumar Pukhraj