Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

अक्षय कुमार का रियलिटी गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया 27 अप्रैल को अपने ग्रैंड फिनाले के साथ समाप्त होने जा रहा है। इस खास एपिसोड में फराह खान, जैकलीन फर्नांडिस और भूमि पेडनेकर बतौर गेस्ट नजर आएंगी। फिनाले से पहले जारी प्रोमो ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।
प्रोमो में मस्ती भरे पलों के बीच एक भावुक क्षण भी देखने को मिलता है, जब शो की टीम अक्षय कुमार को खास ट्रिब्यूट देती है। वीडियो मोंटाज में शो के यादगार पलों के साथ एक भावुक संदेश सुनाई देता है, जिसे देखकर अभिनेता भावुक हो जाते हैं और अपनी भावनाएं छिपाते नजर आते हैं।
अक्षय कुमार ने इस सफर को याद करते हुए बताया कि शो के 65 एपिसोड पूरे हुए, जिसमें करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने अपने परिवार का जिक्र करते हुए कहा कि उनके मामा ने एक भी एपिसोड मिस नहीं किया। अब दर्शक 27 अप्रैल को प्रसारित होने वाले इस ग्रैंड फिनाले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे