Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हैदराबाद, 12 अप्रैल (हि.स.)। तेलंगाना इंटरमीडिएट पब्लिक एग्जामिनेशन (आईपीई) 2026 के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा परिणामों में दूसरे वर्ष में 75.61 प्रतिशत विद्यार्थियाें पास हुए हैं, जिसमें लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
रविवार को परिणाम जारी करते हुए अधिकारियों ने घोषणा की कि प्रथम वर्ष की परीक्षा में 66.94 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। तेलंगाना इंटरमीडिएट पब्लिक एग्जामिनेशन 2026 के रविवार को घोषित नतीजों में 75.61 प्रतिशत नियमित छात्रों ने परीक्षा पास की। दूसरे वर्ष के कुल 4,11,474 नियमित छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 3,11,112 (75.61 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए। लड़कियों ने लड़कों की तुलना में 12.79 प्रतिशत अधिक पास किया है। इसी तरह, प्रथम वर्ष की इंटरमीडिएट नियमित परीक्षा में 66.94 प्रतिशत छात्र पास हुए। तेलंगाना सरकार के सलाहकार (सार्वजनिक मामले) के. केशव राव और शिक्षा विभाग की सचिव योगिता राणा ने बताया कि घोषित परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों पर tgbie.cgg.gov.in और results.cgg.gov.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dev Kumar Pukhraj