Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हैदराबाद, 12 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिन के लिए हैदराबाद और तेलंगाना के विभिन्न जिले भीषण लू (हीट वेब) का अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से 16 अप्रैल को हैदराबाद के लिए ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूरे तेलंगाना राज्य काे भीषण गर्मी और लू जैसी स्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने 12 अप्रैल से 16 अप्रैल तक 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। विभाग के अनुसार 16 अप्रैल को हैदराबाद में अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि तेलंगाना राज्य के विभिन्न हिस्सों में पारा पहले ही चढ़ चुका है। माैसम विभाग के अनुसार हैदराबाद और उपनगरीय क्षेत्र के महेश्वरम इंडस्ट्रियल एरिया (रंगारेड्डी) में 41.2 डिग्री सेल्सियस, मेडचल इंडस्ट्रियल बेल्ट 40.1 और नेहरू नगर वार्ड ऑफिस 39.5 डिग्री सेल्सियस
दर्ज किया गया है। विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए नागरिकों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dev Kumar Pukhraj