Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

चेंगलपुट्टू (तमिलनाडु) , 06 नवंबर (हि.स.)। चेंगलपट्टू जिले के पैयन्नूर में मामल्लपुरम रोड पर एक गाय के अचानक सामने आ जाने से वैन चालक का नियंत्रण खो गया। इस कारण वैन पलट गई। इसी दौरान सरकारी बस ने पलटी हुई वैन को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, 20 अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि चेंगलपट्टू जिले के कूवत्तूर के पास पेरुंथूर गांव से एक निजी कंपनी की वैन करीब 20 महिला कर्मचारियों को लेकर केलंबाक्कम की ओर जा रही थी। वैन पैयन्नूर बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी अचानक एक गाय सड़क पर आ गई। इससे चालक घबरा गया और वाहन पर से पूरी तरह नियंत्रण खो बैठा। वैन पलट गई। सामने से आ रही महानगर परिवहन निगम की सरकारी बस ने टक्कर मार दी। यह बस तांबरम से मामल्लपुरम की ओर जा रही थी। मामल्लपुरम पुलिस पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dr. Vara Prasada Rao PV