Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हैदराबाद, 08 अक्टूबर (हि.स.)। तेलंगाना में अक्टूबर के महीने में भी गर्मी से राहत नहीं मिली है। गुरुवार दोपहर हैदराबाद में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा, जबकि राज्य के कई जिलों में दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।
बुधवार को तेलंगाना में सबसे अधिक तापमान 37 डिग्री सेल्सियस खम्मम में दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के कई अन्य जिलों में तापमान 36.5 से 36.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
तेलंगाना डेवलपमेंट प्लानिंग सोसायटी के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में हैदराबाद में सबसे अधिक दिन का तापमान संतोषनगर और चिंताला में 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मल्काजगिरी और सरूरनगर में 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
गुरुवार को जारी मौसम बुलेटिन में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) हैदराबाद ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान पूर्वी भारत और उत्तरी प्रायद्वीप के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, इसके प्रभाव से तेलंगाना में अगले तीन दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dev Kumar Pukhraj