अजिंक्य रहाणे, दीया मिर्जा, स्वप्निल जोशी रोकेंगे प्रदूषण
Ajinkya Rahane, Dia Mirza, and Swapnil Joshi to Help Curb Pollution
अजिंक्य रहाणे, दीया मिर्जा, स्वप्निल जोशी रोकेंगे प्रदूषण


Maharashtra, 31 अक्टूबर (हि.स.)। मुंबई में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए मुंबई मनपा ने सेलिब्रिटी को अपने साथ लेने का फैसला किया है। प्रदूषण के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान और पर्यावरण सुरक्षा में भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे, फिल्म अभिनेत्री दीया मिर्जा और अभिनेता स्वप्निल जोशी को शामिल किया जाएगा।

मनपा अधिकारियों के अनुसार इन हस्तियों को आने वाले सप्ताह तक अधिकृत नियुक्त कर लिया जाएगा। इस प्रदूषण विरोधी मुहिम का उद्धेश्य लोगों को सार्वजनिक जगहों पर पटाखे जलाने के नुकसान के बारे में जागरूक करना है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने सार्वजनिक स्थलों पर पटाखे जलाने से रोकने और ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का आदेश दिया है। इसलिए सेलिब्रिटी चेहरों के जरिए नागरिकों से प्रदूषण से बचाव की अपील करने का निर्णय लिया गया है।

मुहिम में शामिल सेलिब्रिटी इंस्टाग्राम रील्स, वीडियो और पब्लिक कैंपेन के जरिए संदेश भेजेंगे। साथ ही सेलिब्रिटीज़ के साथ जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे। इस साल की शुरुआत में मुंबई मनपा ने शहर में सफाई और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर एक मुहिम मुंबई क्लीन लीग का फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को ब्रांड एंबेसडर बनाया था। अमिताभ बच्चन और सलमान खान जैसे दिग्गज भी बीएमसी की अलग-अलग मुहिम का हिस्सा रह चुके हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार