पूर्व मंत्री कोंडा सुरेखा ने केटीआर के खिलाफ अपनी टिप्पणी वापस ली, खेद जताया
हैदराबाद, 29 अक्टूबर (हि.स.)। तेलंगाना की पूर्व मंत्री कोंडा सुरेखा ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव (केटीआर) के खिलाफ की गई अपनी पिछली टिप्पणियां वापस ले ली हैं और खेद व्यक्त किया है। कोंडा सुरेखा सोशल मीडिया ए
केटीआर और कोंडा सुरेखा का फाइल चित्र


हैदराबाद, 29 अक्टूबर (हि.स.)। तेलंगाना की पूर्व मंत्री कोंडा सुरेखा ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव (केटीआर) के खिलाफ की गई अपनी पिछली टिप्पणियां वापस ले ली हैं और खेद व्यक्त किया है।

कोंडा सुरेखा सोशल मीडिया एक्स पर ने लिखा कि उस समय की राजनीतिक स्थिति के संदर्भ में, विपक्ष की आलोचना करते हुए मैंने उस तरीके से बात की थी, लेकिन ऐसा करने का मेरा कोई इरादा नहीं था। मुझे वे निराधार बातें नहीं कहनी चाहिए थीं जो मैंने उस समय कही थीं।

उन्होंने आगे कहा कि के.टी. रामा राव या उनके परिवार के सदस्यों को ठेस पहुंचाने या उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की मेरी कोई दुर्भावनापूर्ण मंशा नहीं थी। यदि मेरी टिप्पणियों से उन्हें या उनके परिवार के सदस्यों को ठेस पहुंची है, तो मुझे इसका खेद है और मैं अपनी वे टिप्पणियां वापस लेती हूं।

यह विवाद अक्टूबर 2024 का है, जब सुरेखा, जो तब वन और पर्यावरण मंत्री थीं। उन्होंने अभिनेता ए. नागा चैतन्य और अभिनेत्री सामंथा के बीच हुए तलाक के लिए रामा राव को जिम्मेदार ठहराया था। अभिनेता और नागा चैतन्य के पिता नागार्जुना ने पूर्व मंत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था> उनकी टिप्पणी ने राज्य में एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था।

सितंबर 2026 में सुरेखा को कैबिनेट से हटा दिया गया था, जिसके बाद उनकी बेटी कोंडा सुष्मिता पटेल और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बीच विवाद बढ़ गया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dev Kumar Pukhraj