डॉ. पूजा अग्रवाल चुनी गईं फैमा की राष्ट्रीय सचिव
Dr. Pooja Agarwal Elected National Secretary of FAIMA
डॉ. पूजा अग्रवाल चुनी गईं फैमा की राष्ट्रीय सचिव


मुंबई,25 अक्टूबर (हि.स.)।: नायर मार्ड की जनरल सेक्रेटरी डॉ. पूजा अग्रवाल को डॉक्टरों के राष्ट्रीय संगठन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (फैमा) का राष्ट्रीय सचिव चुना गया है। वे 2026-27 के कार्यकाल के लिए यह जिम्मेदारी संभालेंगी।

फैमा नेशनल स्तर का संगठन है, जो देश भर के डॉक्टरों, खासकर रेजिडेंट डॉक्टरों के हक की आवाज उठाता है। डॉ. पूजा मेडिकल फील्ड में लंबे समय से सक्रिय रही हैं। उन्होंने ब्लड डोनेशन कैंप लगवाए और एचपीवी टीकाकरण कैंपेन चलाया। रेजिडेंट डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए भी वह लगातार आवाज उठाती रही हैं।

सीसीएमपी-बीएचएमएस कोर्स पर उनका स्टैंड साफ रहा है। यह कोर्स महाराष्ट्र में काफी समय से विवाद की वजह बना हुआ है। महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल ने 30 जून को नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके तहत छह महीने का सीसीएमपी कोर्स करने वाले होम्योपैथी डॉक्टर एलोपैथी दवाइयां लिख सकते हैं। इसके विरोध में सेन्ट्रल मार्ड ने 5 अगस्त से पूरे राज्य में बेमियादी हड़ताल शुरू की थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार