प्रधानमंत्री मोदी का बारामती दौरा टला
Prime Minister Modi’s Baramati Visit Postponed
प्रधानमंत्री मोदी का बारामती दौरा टला


मुंबई, 23 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहले से प्रस्तावित 3 नवंबर 2026 का बारामती दौरा अचानक टाल दिया गया है। अब संभावना है कि वे 16 नवंबर, 2026 को बारामती आ सकते हैं। विद्या प्रतिष्ठान संस्थान ने यह जानकारी दी है।

प्रधानमंत्री का यह दौरा अब 16 नवंबर, 2026 को हो सकता है। इस तारीख की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। विद्या प्रतिष्ठान के कैंपस में 'प्रेरणा स्थल' का उद्घाटन, भगवान गौतम बुद्ध की मूर्ति का अनावरण और एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इस्टीट्यूशन का निरीक्षण शामिल है। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान के अध्यक्ष हैं और उन्होंने खुद इस कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया है।

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने वर्तमान राजनीतिक माहौल व अपनी व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए बारामती दौरे को टालने का फैसला लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार