Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

निर्देशक नितेश तिवारी की पौराणिक फिल्म 'रामायण: भाग 1' ने एडवांस बुकिंग में अच्छी शुरुआत की है। रणबीर कपूर अभिनीत इस फिल्म की बुकिंग दशहरे से शुरू हुई थी। बुधवार दोपहर 12 बजे तक देशभर में इसके 91 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके थे। फिल्म में साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, अरुण गोविल और सनी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के 3,542 शो के लिए अब तक 91,125 टिकट बिक चुके हैं। इससे करीब 5.35 करोड़ रुपये का एडवांस बुकिंग कलेक्शन हुआ है। ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा लगभग 3 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। शहरों के लिहाज से दिल्ली-एनसीआर सबसे आगे है, जहां फिल्म ने करीब 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। मुंबई 1.08 करोड़ रुपये के साथ दूसरे और पुणे 29.65 लाख रुपये के साथ तीसरे स्थान पर है।
फिल्म की एडवांस बुकिंग में हिंदी संस्करण का सबसे बड़ा योगदान है। रिपोर्ट के अनुसार, हिंदी संस्करण से करीब 5.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है, जो कुल कमाई का लगभग 95 प्रतिशत है। कन्नड़ संस्करण ने 27.11 लाख रुपये कमाए हैं, जबकि तेलुगु संस्करण की कमाई 48,700 रुपये बताई गई है। फिलहाल फिल्म की औसत ऑक्यूपेंसी करीब 12 प्रतिशत है। रिलीज में अभी समय बाकी होने के कारण बुकिंग के आंकड़ों में आगे बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे